
कमिटी की बैठक मे उठा पुस्तकालय के जीर्णोद्धार का मुद्दा। Voice Of Darbhanga

मनीगाछी। घनश्याम झा
दरभंगा जिले के मनीगाछी प्रखंड के प्रथम पुस्तकालय और एक समय मे शिक्षा एवं मनोरंजन के प्रमुख केन्द्र मे से एक शिव सिंह पुस्तकालय राघोपुर की जर्जर स्थिति को लेकर पुस्तकालय कमिटी के सदस्य एवं भाजपा नेता राधावल्लभ झा के नेतृत्व मे बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण स्तर से चल रहे पुस्तकालय के विकास की समीक्षा की गई तथा सरकार तथा जनप्रतिनिधि के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया। भाजपा नेता राधावल्लभ झा ने बताया कि इतने पुराने पुस्तकालय होने के बावजूद सरकार को इस पर नजर नही है। उन्होंने पुस्तकालय मे चल रहे ग्राम कचहरी कार्यालय पर चिंता व्यक्त की गई एवं सचिव का घेराव कर इसका समाधान निकालने का आग्रह किया।
बैठक मे कृष्ण कांत झा पप्पु , संजीव चौधरी , संजु झा, निलाम्बर मंडल, नवीन झा, त्रिदेव मिश्र सहित कई सदस्य मौजूद थे।

