Home मुख्य मार्च तक हर हाल में पूरा करें बाई-पास सड़क का निर्माण : जिलाधिकारी। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 9, 2016

मार्च तक हर हाल में पूरा करें बाई-पास सड़क का निर्माण : जिलाधिकारी। Voice of Darbhanga

img_20161209_205802_998

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने आज तकनिकी पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कर निदेश दिया कि हर हाल में मार्च 2017 तक बाई-पास का निर्माण पूरा कर लें. बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा सभी विभागों के लंबित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई. सभी लंबित योजनाओं को पूरा करने का सख्त निदेश दिया गया. अगर किसी कारण वश किसी योजना के पूर्ण करने पर कोई समस्या हो तो उसे लिखित रूप में देने का निदेश दिया गया. जिलाधिकारी ने बाई-पास सड़क निर्माण कार्य को हर हालत में मार्च 2017 तक पूरा करने का निदेश दिया. बाई-पास निर्माण में आने वाली सभी समस्याओं के समाधान कर लिये जाने की जानकारी अभियंता के द्वारा दी गई. जिलाधिकारी ने शहर में जाम की समस्या के दीर्घकालीक समाधान की दिशा में पहल करते हुए दोनार एवं दिल्ली मोड़ के पास रेलवे ओवर-ब्रिज बनाने हेतु विस्तृत कार्य योजना बनाने का निदेश पथ प्रमण्डल विभाग को दिया. जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र के शेष कार्यों को एक महीना के अन्दर पूरा करने का निदेश दिया. जिला में बन रहे आँगनवाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य उपकेन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को जल्द से जल्द पूरा करने का निदेश दिया. उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त विवेकानन्द झा ने सभी तकनीकि विभागों के अभियंतागण, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री कन्हैया कुमार व संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply