Home Featured एससी-एसटी एक्ट को ‘काला कानून’ बताकर निंदा, हरीनगर कांड पर कार्रवाई की मांग।
Featured - मुख्य - February 13, 2026

एससी-एसटी एक्ट को ‘काला कानून’ बताकर निंदा, हरीनगर कांड पर कार्रवाई की मांग।

दरभंगा: ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा ग्राम रूपनगर भगवती स्थान परिसर में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता धीरज झा ने की।बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने एससी-एसटी एक्ट को असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक, जातिवादी तथा ‘काला कानून’ करार दिया। उन्होंने कहा कि शास्त्र व संविधान भी एकतरफा जाति देखकर न्याय को सही नहीं मानते, जबकि सवर्णों को अपने ही देश में दोयम दर्जा देकर सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

Advertisement

वक्ताओं ने यूजीसी नियमों के विरुद्ध सवर्णों को आगे आने, सामाजिक रूप से संगठित होने तथा जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर बल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि योग्यता की हत्या हो रही है और सरकार जातिवाद बढ़ाकर समाज को बांट रही है।बैठक में हरीनगर में हुई एकतरफा कार्रवाई की कड़ी निंदा की गई तथा 30 जनवरी को हुए मारपीट के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

Advertisement

इसमें प्रदेश महासचिव कैलाश कुमार चौधरी, बलराम कुंवर, रामकुमार मिश्र, बीरेंद्र चौधरी, शंकर झा, अरुण कुमार झा, हेमकांत मिश्र, सोहन चौधरी, अशोक झा, दीपक ठाकुर, मनोज झा, रामपुनित मिश्र, राजाराम मिश्र, विकास झा, पवन ठाकुर, टुनटुन चौधरी, बिनोद झा, राजू झा, ताराकांत झा, देवकांत झा, चंदन झा व शशिकांत झा सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

Share