
कांग्रेस कार्यालय पर केक काटकर मनाया गया सोनिया गांधी का जन्मदिन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी की 70वीं जन्मदिवस के मौके पर आज दरभंगा जिला कांग्रेस कार्यालय(बलभद्रपुर) में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री सीताराम चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने केक काटकर ख़ुशी मनाया।
इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार झा, गणेश सिंह,जिला प्रवक्ता मो.असलम,मनोज झा, जयंत कुमार झा, रतिकांत झा, डॉ.खुदादाद, हशमत अंसारी,मो आबिद, अलोक कुमार झा, ज्ञानेन्द्र झा,आदि नेताओं ने अपनी राष्ट्रिय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाँधी के लिए भगवान से उनकी अच्छी सेहत,सुख,शांति व दीर्घायु होने की कामनाएं की।

