Home मुख्य कांग्रेस के प्रखंड कमिटी में सदस्यता बढ़ाने का निश्चय।
मुख्य - August 21, 2016

कांग्रेस के प्रखंड कमिटी में सदस्यता बढ़ाने का निश्चय।

FB_IMG_1471791002075

दरभंग: आज जिला के तारडीह प्रखंड मे प्रखंड अध्यक्ष रमण जी झा कि अध्यक्षता मे प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक हुई जिसमें जिला से आये प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। जिलाध्यक्ष सिताराम चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार के ढकोसले और जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने बेनकाब करने का कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। जिला  महासचिव पिकूं गिरी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे क्षेत्र में जाये और लोगों की समस्याओं में उनका साथ दे। सभी ने सर्वसम्मति से कांग्रेस के सदस्यता अभियान को तेज करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर सचीव सह प्रभारी नवीन एवं प्रखंड कार्य समिती के सदस्य एवं प्रखंड कमीटी के पदाधीकारीयों ने भी अपने अपने विचार रखे।

Share

Leave a Reply