Home Featured स्मार्ट मीटर के नाम पर 98,316 रुपये की ठगी, उपभोक्ता ने साइबर थाने में की शिकायत।
Featured - क्राइम - मुख्य - February 19, 2026

स्मार्ट मीटर के नाम पर 98,316 रुपये की ठगी, उपभोक्ता ने साइबर थाने में की शिकायत।

दरभंगा: स्मार्ट मीटर के बहाने बिजली विभाग पर 98,316 रुपये की ठगी का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित उपभोक्ता मो. अहमदुल कादरी ने साइबर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।उनके अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक खाते से यह राशि अवैध रूप से निकाल ली गई।

Advertisement

बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर में ‘फ्रॉड यूनिट’ दिखाकर यह रकम उनके बिल में जोड़ दी और खाते से समायोजित कर लिया। उनका बिजली कनेक्शन नंबर 33702517289 है। कादरी ने स्पष्ट किया कि न तो उन्होंने बिजली चोरी की और न ही मीटर से छेड़छाड़। फिर भी विभाग ने भारी बिल थोप दिया।आवेदन के साथ बैंक स्टेटमेंट की छायाप्रति संलग्न करते हुए उन्होंने राशि वापसी, निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और भविष्य में ऐसी मनमानी रोकने के दिशा-निर्देश की मांग की है।

Advertisement

बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। साइबर थाना पुलिस जांच में जुटा है। साइबर डीएसपी विपिन बिहारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो चुका है। तथ्यों, बैंक विवरण और तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच चल रही है। बैंक व अन्य स्रोतों से जानकारी जुटाई जा रही है। दोषियों की पहचान पर विधिक कार्रवाई होगी।

Advertisement
Share