Home मुख्य लगातार बारिश से नदियां उफान पर
मुख्य - July 24, 2016

लगातार बारिश से नदियां उफान पर

FB_IMG_1469371648934

दरभंगा: नेपाल की तराई में लगातार बारिश होने , गंडक बराज का एक फाटक टूटने से लगातार जिला की नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव कई दिनों से कई स्थानों पर हो रहा है । नदियों में कई जगहों पर लगे जल मापक यंत्र में खतरे का निशान बताता है अध- वारा नदी सोनवर्षा ,साहर घाट, एकमी घाट तथा कमला नदी जयनगर में बिलकुल लाल निशान के करीब से बह रही है जबकि बागमती नदी बेनीवाद, बिशनपुर ,हायाघाट में एवं अधवारा समूह की नदियां कमतौल, शहुली घाट में तथा कमला झंझारपुर में मापक यंत्र में चिन्हित लाल निशान से थोड़ा नीचे बह रही है । जिला प्रशासन 24 घंटे बांधों पर निगरानी बढ़ा दी है एवं हर पल जलस्तर के उतार-चढ़ाव पर नजर रखे हुए हैं। निचले इलाके में नदी के पानी का फैलाव होने से कई एकड़ में लगे धान का आच्छादन भी प्रभावित हो रहा है । पशु चारा पर भी प्रभाव पड़ रहा है । रविवार को शाम 4:00 बजे केंद्रीय जल आयोग सहायक अभियंता डी एन सिंह ने बताया कि बागमती नदी बेनीवाद में 47.370 मीटर , बिशनपुर में 45.310 हायाघाट में 43.580 एव अधवारा नदी सोनबरसा में 8 1.20 0, कमतौल में 4 9.3 40, साहरघाट में 5 5.27 0, सहुलीघाट मे 50.680, एकमीघाट मे 45.390 जब की कमला नदी जय नगर में 6 7.8 30 झंझारपुर में 49.38 7 मीटर से बह रही है।

Share

Leave a Reply