
अंतिम सांस तक जारी रहेगी भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग: रोहित यादव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: हाल के दिनों में विश्विद्यालय प्रकरण में अपने ऊपर लगे संप्रदायवाद एवं जातिवाद आदि के आरोपो को खारिज करते हुए विश्विद्यालय के आरटीआई कार्यकर्ता रोहित यादव ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विरोधियों को करारा जवाब दिया है। श्री यादव ने बताया कि एक आरटीआई कार्यकर्ता के रूप में शिक्षा जगत के स्वस्थ स्वरूप बनाये रखने केलिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। उनके प्रयास से कई भ्रष्ट कर्मचारियों पर गाज गिरी है और कई बड़े पद वालो पर भी तलवार लटक रही है। हताश होकर एवं बौखलाहट में विरोधियो ने मिलकर उनपर हमला भी करवाया और केस मुकदमा में फंसा कर उन्हें कमजोर करने की कोशिश की। वे पहले ही प्रशासन से अपने जानमाल के सुरक्षा की गुहार लगा चुके हैं। जब सारे प्रयासों से कमजोर होते नही दिखे तो साम्प्रदायिक एवं जातिवाद आदि करने का निराधार आरोप लगाने की घिनौनी साजिश की जा रही है ताकि उन्हें कमजोर करके भ्रष्टचारियों को बचने का मौका मिले। श्री यादव ने कहा कि इनसब से उन्हें फर्क नही पड़ने वाला और अंतिम सांस तक भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी जंग जारी रहेगी।

