
नेता को घर में घुसकर पीटने के खिलाफ प्रतिवाद मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भाकपा(माले) प्रखंड कमिटी सदस्य जीवछ सहनी के साथ घर में घुसकर हमला करने के खिलाफ भाकपा(माले) खैरा पंचायत कमिटी के बैनर तले खेमस जिलाध्यक्ष जंगी यादव, माले प्रखंड सचिव अभिषेक कुमार, हरि पासवान और प्रवीण कुमार के नेतृत्व में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। प्रतिवाद मार्च कुज्जी स्कूल से निकालकर राम टोली होते हुए खैरा महतो टोला तक मार्च निकाला गया। हमला करने वाला कामेश्वर सिंह की अगर दो दिनों में गिरफ़्तारी नहीं तो 26 अक्टूबर को गरीबों की जनदावेदारी सभा कुज्जी दुर्गा मंदिर में होगा। प्रतिवाद मार्च में विवेक सिंह, जीवछ सहनी, मकसुदन पंडित, धनराज महतो, लक्षो महतो, राजकुमार सहनी आदि ने शिरकत किये। प्रतिवाद सभा सिकंदर भंडारी की अध्यक्षता में सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सामन्ती हमला के खिलाफ सभी गरीबों को मिलकर लड़ाई मजबूत करना होगा।

