Home मुख्य कूपन वितरण में धांधली से आक्रोशित लोगों ने बीडीओ को घण्टो बनाया बंधक। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 28, 2016

कूपन वितरण में धांधली से आक्रोशित लोगों ने बीडीओ को घण्टो बनाया बंधक। Voice of Darbhanga

img_20161028_213556_236

दरभंगा: तारडीह प्रखंड के ठेंगहा पंचायत में लोगों को किरासन वितरण का कूपन नही मिलने, बिचौलिये द्वारा कूपन वितरण और बीडीओ को लिखित शिकायत करने के वाबजूद करवाई नही करने से आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी महताब अंसारी को उत्क्रमित मध्य विद्यालय ठेंगहा के पास घण्टो बंधक बना लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगो ने बताया कि वर्तमान मुखिया द्वारा चुनाव में अपने विरोधी खेमे को कूपन नही देने और कूपन का बंटवारा प्रतिनियुक्त कर्मचारी द्वारा न करवा कर बिचौलिये द्वारा कूपन वितरण करने की शिकायत दलित-महादलित समुदाय के लोगो ने लिखित आवेदन के माध्यम से की थी। पर फिर भी कोई कारवाई नही हुई। सूत्रों के मुताबिक किसी स्थानीय व्यक्ति के द्वारा जिलाधकारी को फोन करके पूरा मामला बताते हुए कहा गया कि यदि वे कहें तो कल सवेरे सभी लोग उनसे मिलने उनके कार्यालय आ सकते हैं। इसपर जिलाधिकारी महोदय ने बीडीओ को भेजकर समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इसी क्रम ने जब बीडीओ श्री अंसारी गाँव पहुंचे तो आक्रोशित लोगों ने उन्हें विद्यालय परिसर में ही घेर कर बंधक बना लिया और हंगामा करने लगे। अंत में बीडीओ द्वारा कल से पुराने लिस्ट पर बँटवारा करने तथा सभी लोगो को कूपन मिलने का आश्वासन देने पर उन्हें मुक्त किया जा सका।

Share

Leave a Reply