Home मुख्य सीपीएम के गुंडों ने की बालेश्वर पासवान की हत्या: माले। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 1, 2016

सीपीएम के गुंडों ने की बालेश्वर पासवान की हत्या: माले। Voice of Darbhanga

img-20161201-wa0104

दरभंगा: भाकपा (माले) जिला कार्यालय में गुरूवार को बहादुरपुर प्रखंड के छापरार घाट के शहीद बालेश्वर पासवान को हार्दिक श्रधांजलि दी गई. और उनके फोटो पर माले नेताओ ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अधूरे सपना को पूरा करने का संकल्प लिया गया. आज ही के दिन दो साल पहले सीपीएम के अंदर के सामंती गुंडों ने उनकी हत्या कर दी थी. प्रो. कल्याण भारती की अघ्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने सीपीएम को वाम एकता में बाधक बताया. उन्होंने ठोस रूप उदाहरण देते हुए बताया कि नोटेबंदी के खिलाफ 28 नवम्बर को संयुक्त वामपाटिर्यो के बिहार बंद के मौके पर दरभंगा में सीपीएम ने पोलो मैदान से अकेले जुलुश निकल दिया. जबकि संयुक्त वाम बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक साथ जुलुश निकलने का फैशला व घोषणा हुआ था. वरिष्ठ नेता आर. के. सहनी ने कहा कि गरीबो पर बढ़ते साम्प्रदायिक कारपोरेट हमला के इस दौर में वामपंथ पार्टियो की एकताबद्ध संघर्ष बेहद जरुरी है किन्तु सीपीएम वाम शक्तियो पर ही हमला करना जरुरी समझता है. नगर सचिव सदीक भारती व इन्साफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने शहीदों के अरमान को पूरा करने के लिए गरीबो संघठन-आंदोलन को मजबूत को मजबूत करने पर जोर दिया. श्रद्धांजलि सभा में पप्पू पासवान, गजेन्द्र शर्मा, प्रिंस कर्ण, अबधेश सिंह, हसीना खातुन, चन्दन कुमार साबित देवी, रविन्द्र कुमार गीता देवी, जुली सौंडिक आदि ने भाग लिया. अंत में एक प्रस्ताव पारित कर 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद के सहादत दिवस पर एक साम्प्रदायिकता बिरोधी सेकुलर मार्च निकालने का फैशला लिया गया.

Share

Leave a Reply