Home मुख्य करतार की गिरफ्तारी के बाद मृतक हीरा के परिजनों को जगी असली साजिशकर्ताओं के खुलासे की उम्मीद।
मुख्य - August 30, 2016

करतार की गिरफ्तारी के बाद मृतक हीरा के परिजनों को जगी असली साजिशकर्ताओं के खुलासे की उम्मीद।

IMG-20160830-WA0017

दरभंगा। बलबीर चौधरी
बहुचर्चित हीरा पासवान हत्याकांड मे सुपारी कीलर करतार सिंह की गिरफ्तारी के बाद मृतक हीरा पासवान के परिजन आज मंगलवार को मब्बी थानाध्यक्ष से मिले। हीरा के पिता ने मांग की है कि प्रशासन मामले की गंभीरता की देखते हुए करतार सिंह से गहन पूछताछ करे। साथ ही उन्होंने कहा कि घटना के मुख्य अभियुक्त छोटू झा उर्फ संकल्प झा ने पूरा खेल रचा था। अतः प्रशासन को चाहिए कि करतार सिंह के साथ साथ छोटू झा से भी पुनः गहन पूछताछ करे. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि इसके बाद कई सफेदपोश का चेहरा सामने आयेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक के जांच से स्पष्ट है कि मेरे जवान बेटे की हत्या का पूरा षडयंत्र छोटू झा ने ही रचा था।

बातचीत के दौरान मृतक की पत्नी मुन्नी देवी ने कहा की पूरा मामला बिना छोटू झा के संभव नही था। संजीव सिंह का स्वीकारोक्ति बयान की कॉपी दिखाते हुए उन्होंने कहा की छोटू झा ने संजीव सिंह से कहा था कि मेरे पिता तो अभी जिंदा हैं मैं अपना जमीन नही बेच सकता, पर तुम्हारे पिता तो नही हैं अब, तुम चाहो तो बेच सकते हो। ग्राहक लाते हैं बेचो। आखिर छोटू झा ने कैसे और किस मंशा से संजीव सिंह को अपना मोहरा बनाया? क्यो संजीव सिंह जब मेरे पति को पैसा लौटा देना चाहता था तो छोटू झा ने उससे कहा की पैसा के साथ साथ जमीन भी रख लो। संजीव सिंह जब ये बोला कि नही हीरा पंचायत बिठाएगा सबके सामने कैसा लगेगा, उसपे छोटू झा उससे बोला कि ये तो तब होगा न जब वो जिंदा रहेगा। संजीव ने कबूल किया है इन सारी बातों को। उसने ये भी बताया की सारा पैसा वो छोटू झा के पास रख दिया। आखिर प्रशासन उसकी जांच क्यों नही कर रही है? ये पूछे जाने पर क़ी अभी तक कोई सरकार के तरफ से आर्थिक मदद मिली है? मृतक की पत्नी ने कहा कि कोई मदद अभी तक नही मिली है। मेरी छोटी-छोटी बच्ची है, पढ़ाई लिखाई है। आखिर सरकार को मदद करना चाहिए।

Share

Leave a Reply