
कुरकुरे के गोदाम से बोरे में रखे दारु के साथ एक धराया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: उत्पाद विभाग की टीम ने उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर आज गुरूवार को दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे छापेमारी कर बंगाल निर्मित 58 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। लहेरियासराय थाना के पंडासराय में धर्मकाँटा के निकट कुरकुरे के गोदाम से तीन बोरे में बन्द शराब के साथ पंडासराय निवासी अनिरुद्ध महासेठ के पुत्र भोला महासेठ को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी टीम में उत्पाद अधीक्षक के साथ अवर निरीक्षक चौधरी सूर्यभूषण, विनीत प्रसाद, अरविन्द सिंह आदि शामिल थे।

