Home मुख्य बिरौल में मिथिला विभूति पर्व सह पुस्तक लोकार्पण समारोह का आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 30, 2016

बिरौल में मिथिला विभूति पर्व सह पुस्तक लोकार्पण समारोह का आयोजन। Voice of Darbhanga

img_20161130_192342_768

दरभंगा: जिले के बिरौल प्रखंड के आसी गाँव मे आज मिथिला विभूति पर्व सह पुस्तक लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए डा0 जयप्रकाश चौधरी जनक ने कहा कि कोसी क्षेत्र मे ऐसे कार्यक्रमो के आयोजित होने से नये पीढ़ी के लोगों मे अपनी मातृभाषा के प्रति चेतना जागृत होती है। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए साहित्यकार व पत्रकार मणिकांत झा ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन से हम अपने विभूतियों को याद कर उनके अवदान से परिचित होते हैं । इस कार्यक्रम मे शंभुनाथ मिश्र रचित कविता संग्रह प्रसून सुवास  पुस्तक का लोकार्पण करते हुए डा अशोक कुमार मेहता ने कहा कि मैथिली साहित्य का भंडार बहुत ही समृद्ध है । इसको सुवासित करने मे प्रसुन सुवास जैसी पुस्तकें बहुत ही सहायक सिद्ध होगी। विष्णुदेव झा विकल की अध्यक्षता मे आयोजित इस कार्यक्रम मे विनोद कुमार झा, चन्द्रकुमार झा , श्याम बिहारी राय सरस सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन मे शारदानंद सिंह , कौशलेश चौधरी, संजीव कुमार मिश्र सहित दर्जन से अधिक कवियों ने अपनी रचना प्रस्तुत की । मिथिला विभूति पर्व मे आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मे दीपक कुमार झा , डा सुषमा झा , केदार नाथ कुमर , गौरी कांत झा , अजय सुमन ,अर्जुन झा सहित अनेक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया ।

Share

Leave a Reply