Home मुख्य जिलाधिकारी ने किया उर्दू कार्यशाला का उद्घाटन।Voice of Darbhanga
मुख्य - December 10, 2016

जिलाधिकारी ने किया उर्दू कार्यशाला का उद्घाटन।Voice of Darbhanga

img_20161210_214350_051

दरभंगा: लहेरियासराय स्थित समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में जिला स्तरीय उर्दू कार्यशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह के द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि उर्दू लोकप्रिय एवं मधुर भाषा है. इस भाषा की जानकारी अन्य कर्मियों को देने हेतु भी प्रशिक्षण सत्र की आवश्यकता है. कार्यशाला में अपनी समस्याओ को भी रखने का आग्रह किया. कार्यशाला में हिन्दी से उर्दू, उर्दू से हिन्दी, उर्दू शब्दाबली के विरूद्ध हिन्दी शब्दाबली एवं हिन्दी शब्दाबली के विरूद्ध उर्दू शब्दाबली, अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद, अंग्रेजी शब्दाबली के विरूद्ध हिन्दी शब्दाबली लिखाना, हिन्दी शब्दाबली के विरूद्ध अंग्रेजी शब्दाबली लिखना, टिप्पण एवं प्रारूपण के बारे में जानकारी दी गई. कार्यशाला में डीडीसी विवेकानन्द झा, डीआरडीए निदेशक नरेश झा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी जेड हसन, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार व अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply