
डकैतों ने डकैती के दौरान फेंका बम, एक की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बीती रात सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र के कटका गांव में नवीन चौधरी एवं मक्तेश्वर ठाकुर के घर डकैती हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10-15 की संख्या में अपराधी पहले नवीन चौधरी घर में घुसे और मारपीट कर लूट पाट करने के बाद वहीँ मुक्तेश्वर ठाकुर के घर में चले गए डकैती करने। शोर सुनकर नवीन चौधरी के पडोसी सिविल कोर्ट के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी शिवेश्वर ठाकुर बाहर निकल कर टॉर्च जलाये। इसी पर डकैतों ने उनपर बम फेंका जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बम की आवाज और शोर शराबा सुनकर जब लोग बाहर निकले और हल्ला हुआ तो सारे अपराधी काली मंदिर के सामने पश्चिम की तरफ चौर होकर भाग निकले।
स्थानीय लोगो ने बताया कि कटका का यह क्षेत्र सिंघवाड़ा थाना एवं कमतौल के ब्रह्मपुर पिकेट का बॉर्डर एरिया है। यहां पुलिस की गश्ती भी नही के बराबर होती है। रात 10 बजे के बाद गश्ती नही होती है। जिस चौर से होकर अपराधी भागे वह पूर्व में नक्सली क्षेत्र रह चूका है।

