दरभंगा में भी दिखा दबंग का दलित पर अत्याचार, घर में घुस लूट पाट के बाद अर्धनंग कर महिला सहित पूरे परिवार की पिटाई।

दरभंगा। अमित कुमार
उत्तर प्रदेश में दलित अत्याचार का मामला अभी थमा भी नहीं था की बिहार के दरभंगा में कुछ इसी की तरह ही दबंगई की बाते सामने आई है जहा ना सिर्फ एक दबंग अपने आठ दस गुर्गे के साथ एक दलित के घर पहुच कर उसके घर में लूट पाट की बल्कि घर की महिला को भी अर्धनंग कर जमकर पिटाई की माँ को पीटता देख बीच बचाव करने आई पीड़िता की जवान लड़की को भी नहीं छोड़ा पहले तो उसके साथ मार पिटाई की और उसकी इज़्ज़त पर भी हाथ डालने की कोशिश की सफल नहीं होने पर गले में रस्सी का फंदा लगा कर उसकी जान भी लेनी चाही पर मौका देख लड़की मौके से भाग किसी तरह अपनी जान बचाई , दबंगों का कहर दलित पर होता रहा और गांव वाले डर के मारे चुप चाप तमाशा देखते रहे जो भी बचाने आया उसे भी दबंग का शिकार होना पड़ा, पर गाव की एक बूढ़ी से यह अत्याचार देखा नहीं गया और अपनी जान पर खेलकर बीच बचाव करने कूद गयी पर दबंगों को रहम बिलकुल नहीं आई वे महिला के सर को छोड़ पुरे शरीर पर लाठी डंडे से जबर्दस्त पिटाई तब तक करते रह गए जबतक महिला बेहोश होकर नहीं गिर गयी , महिला को मारनाशन स्थिति में छोड़ जाते जाते दबंग दलित के गाय और उसके बच्चे को को भी खोलकर अपने साथ लेकर चले गए साथ ही धमकी भी दे डाली की घटना की जानकारी गाव से बाहर गयी तो सभी की हत्या कर दी जायेगी ।
सबसे बड़ी बात की पीड़ित ने इसकी शिकायत भी पुलिस से की पुलिस ने आरोपी के घर से पीड़ित के गाय और बछड़े को बरामद कर थाने ले भी आई चार दिनों तक गाय को थाने पर रखने के बाद आज मीडिया के दखल पर गाय और बछड़े को पोड़ित के हवाले कर तो दिया पर आरोपी दबंग पर कार्यवाही करने में आज भी साफ़ कोताही बारात रही है ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाज़मी है, उधर दबंग बेख़ौफ़ आज भी इलाके में खुलेआम घूम रहा है हलाकि मीडिया से बात करते हुए अपने ऊपर लगे सारे आरोपो को खारिज़ किया ।
दरअसल मामला दरभंगा के नेहरा थाना अंतर्गत पैठान कबई गांव की है घटना इसी माह के 16 तारीख की है जब फूलो देवी ने मनरेगा से मिले अपने मेहनत का पैसा 3000 निकाल लाई और दबंग बिचौलिये समीउर रहमान उर्फ़ फूल बाबू को इसका कमीशन नहीं दी बस इसी बात से झल्लाकर फूल बाबू ने अपनी दबंगता का परिचय देते हुए ऐसी घटना को अंजाम दिया ।

