
दलित दावेदारी सम्मलेन को सफल बनाने को लेकर बैठक आयोजित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: अनुसूचति जाति/जनजाति कर्मचारी संघ की बैठक शुक्रवार को संघ के जिलाध्यक्ष डा0 हरेंद्र कुमार के बेंता स्थित आवासीय प्रांगण में आहूत की गयी। बैठक का संचालन करते हुए जिलासचिव राजकुमार पासवान ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति का प्रोन्नति में आरक्षण कोर्ट के नाम समाप्त कर दिया गया। बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान और आरक्षण की व्यवस्था की रक्षा को चुनावी मुद्दा बनाकर महागठबंधन ने सत्ता हासिल की और आज दलितों को ही रौंदने में लगी है। दलितों को संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। इस संवैधानिक रोक के विरोध में बिहार सरकार के खिलाफ राज्य संघ द्वारा 27 नवम्बर को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में विराट दलित दावेदारी रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमे अधिक से अधिक संख्या में भागादारी को सुनिश्चित किया गया। इस सम्मलेन में भाग लेने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के जी बालाकृष्णन, गुजरात दलित आंदोलन के नेता जिग्नेश, डा0 प्रकाश आंबेडकर आदि उपस्थित रहेंगे।
बैठक में विजय कृष्ण कुमार, जय नारायण दास, सुनील पासवान, शत्रुधन कुमार, शैलेंद्र कुमार, मनोज कुमार आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये।

