Home मुख्य दलित शोषण मुक्ति मंच ने पुण्यतिथि पर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 6, 2016

दलित शोषण मुक्ति मंच ने पुण्यतिथि पर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि। Voice of Darbhanga

img-20161206-wa0119

दरभंगा: मंगलवार को दलित शोषण मुक्ति मंच(DSMM) दरभंगा जिला कमिटी की ओर से डाॅ• भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर लहेरियासराय स्थित स्मारक पर पूष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उसी परिसर में शत्रुघ्न पासवान की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए दलित शोषण मुक्ति मंच के राज्य सचिव श्याम भारती ने कहा कि अम्बेडकर जी गरीबों,दलितों,शोषितों के अधिकार के लिए संविधान में जो कानून बनाये उसे आज बदला जा रहा है।उनके जाति विहीन,वर्ग विहीन,समतामूलक भारत निर्माण के अधूरे कामों को हम सब मिलकर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा नीत सरकार बनी है,तबसे 19% दलितों पर हमला बढ़ा है।हमें मिलजूल कर सम्प्रदायवाद,मनुवाद,सामंतवाद के खिलाफ संघर्ष तेज करना होगा।

श्रद्धांजलि सभा में प्रस्ताव कर दलित उत्पीड़न पर रोक लगाने,कोर्थू कांड दलित उत्पीड़नके अभियुक्तों को गिरफ्तार करने, सर पर मैदा ढोने की प्रथा समाप्त करने, निजी क्षेत्र में आरक्षण देने, भूमिहीनों को 10 डिसमिल जमीन देने,मनुवाद,सम्प्रदायवाद,जातिवाद,सामंतवाद के खिलाफ संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया।संकल्प सभा को राज्य कमिटी सदस्य रामसागर पासवान,नन्द राम,विनोद शर्मा,सुधीर पासवान,देवेन्द्र कमती,सत्यनारायण पासवान,विक्कू गिरि और छात्र नेता मुकुल राज ने संबोधित किया।
बाबा साहब अमर रहे, बाबा तेरे मिशन अधूरा हम सब मिलकर करेंगे पुरा,दलित उत्पीड़न बंद करो-2
आदि नारा के साथ संकल्प सभा समाप्त किया गया।

Share

Leave a Reply