Home मुख्य दलित उत्पीड़न का विरोध जारी, सीपीएम नेताओं ने धरना।
मुख्य - July 26, 2016

दलित उत्पीड़न का विरोध जारी, सीपीएम नेताओं ने धरना।

FB_IMG_1469579723485

दरभंगा : दलित शोषण मुक्ति मंच की जिला इकाई के तत्वावधान में लहेरियासराय समाहरणालय स्थित निर्धारित स्थल पर धरना दिया गया. इस मौके पर मनीगाछी के पठान कबई में दलित उत्पीड़न कांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में पांच सूत्री ज्ञापन वरीय पुलिस अधीक्षक को समर्पित किया गया. धरनास्थल पर विकाऊ महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सभा को माकपा केन्द्रीय कमिटी के सदस्य विजय कांत ठाकुर, किसान सभा के राज्याध्यक्ष ललन चौधरी, दलित शोषण मुक्ति मंच के राज्य सचिव, श्याम भारती, माकपा के जिला मंत्री मन्टु ठाकुर के अलावा शत्रुध्न पासवान, रामसागर पासवान, अनिल पासवान, रामप्रीत राम आदि ने संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि पूरे देश में दलित उत्पीड़न की घटनाओं की बाढ़ आ गयी है. पिछले 10 दिनों से प्रत्येक दिन बिहार हो या गुजरात दलित उत्पीड़न की घटनायें हो रही है. दरभंगा के पठानकवई की हुई बर्बर और शर्मनाक घटना जिसमें प्रशासन व पुलिस का रूख दलित अत्याचार की लीपा-पोती है. भाजपाईयों के लिए गुजरात की घटना कुछ नहीं. गुजरात में दलितों के साथ बार-बार हुई घटना से आक्रोशित होकर 250 युवकों द्वारा आत्महत्या की चेष्टा भाजपाईयों के लिए महत्वहीन है. इनलोगों ने कहा कि बिहार-यूपी की घटनाओं पर भाजपा बोल रही है. मगर नीतीश कुमार चुप है.

Share

Leave a Reply