Home मुख्य दलित-अल्पसंख्यक छात्रों के छात्रवृत्ति कटौती के विरोध में आइसा का भूख हड़ताल।
मुख्य - August 27, 2016

दलित-अल्पसंख्यक छात्रों के छात्रवृत्ति कटौती के विरोध में आइसा का भूख हड़ताल।

FB_IMG_1472284859678

दरभंगा : आॅल इंडिया स्टुडेन्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में दलित अल्पसंख्यक-पिछड़े वर्गो के छात्रवृत्ति कटौती के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया गया है. जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर आज से आइसा की ओर से भूख हड़ताल शुरू किया गया. भूख हड़ताल में आइसा राज्य सह सचिव संदीप चौधरी, मयंक कुमार, विचार मांझी, अवधेश कुमार साह बैठे हैं. इस मौके पर माले जिला कमिटी के सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि आज पूरे देश में दलितों पर हमला तेज हुआ है. पूरे देश में दलितों ने केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ लड़ना शुरू कर दिया है. इस लड़ाई को बिहार में और तेज करने की जरूरत है. विचार व्यक्त करने वालों में माले जिला कमिटी सदस्य पप्पु पासवान भी शामिल है. वहीं भूख हड़ताल के समर्थन में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन कुमार बंटी, प्रिंस कुमार कर्ण, गौतम कुमार चौधरी, राजा कुमार, मंटु कुमार, रौशन कुमार सिंह, गजेन्द्र शर्मा, संतोष सम्राट, अभिषेक कुमार, देवेन्द्र कुमार, दिलीप कुमार यादव, तेज नारायण साह, राजू कर्ण आदि ने भी विचार व्यक्त किये. राज्यव्यापी आह्वान के तहत जिलाधिकारी को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा गया.

Share

Leave a Reply