Home मुख्य दरभंगा: सत्यबोध यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने ट्रैफिक नियम की उड़ाई धज्जियां। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 20, 2016

दरभंगा: सत्यबोध यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने ट्रैफिक नियम की उड़ाई धज्जियां। Voice of Darbhanga

img_20161020_160622_586

दरभंगा। अभिषेक कुमार
सत्ता के मद में चूर ज्ञान बाँटने वाले नेता खुद पर ज्ञान को लागू नही करते और इसी का जीता जागता नमूना आज दिन के करीब तीन बजे लहेरियासराय टावर पर देखने को मिला। सत्यबोध यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता कुमार आशीष ने नुक्कड़ सभा कर ज्ञाम वाचा जहाँ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सीताराम झा सहित कई वरिष्ठ कंग्रेसी नेता मौजूद थे। सभा खत्म होते ही सभी नेतागण चार पहिया वाहन में बैठ कर जब चले तो टावर चौक पर खड़े ट्रैफिक पुलिस के सामने खुले दादागिरी से वन वे को तोड़ कर चले। एक चुटिया वाले नेताजी ट्रैफिक साइन बोर्ड को खिसकाकर साइड करके सबको हाथों से इशारा करके गाडी पास करवाते दिखे। व्यस्तम समय में अचानक चार चार गाड़ियां एकसाथ उल्टी दिशा में घुस जाने से भयंकर जाम की स्थिति उतपन्न हो गयी। पास खड़े ट्रैफिक सिपाही से इस बाबत पूछने पर कहते हैं कि मंत्री संतरी का गाडी रहता है तो इसमें हमलोग क्या कर सकते हैं।
अब सवाल यह उठता है कि सत्ता के नशे में मदमस्त कांग्रेसियों द्वारा सरेआम कानून की धज्जी उड़ाना उनकी नैतिकता का परिचय है? और सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सत्ताधारी दल के नेताओं द्वारा इसप्रकार नियम तोड़ने पर पुलिस केस दर्ज कर कारवाई की हिम्मत स्थानीय प्रशासन में दिखाने का साहस हो सकता है!

Share

Leave a Reply