Home मुख्य दरभंगा: चर्चित व्यवसायी हत्याकांड के सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया बड़ा उदभेदन।
मुख्य - August 21, 2016

दरभंगा: चर्चित व्यवसायी हत्याकांड के सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया बड़ा उदभेदन।

FB_IMG_1471797200761

दरभंगा : दरभंगा पुलिस ने गत 8 अगस्त को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बंगलागढ़ मुहल्ले में व्यवसायी के साथ लूट और गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में लूटी गई राशि के अलावे सभी कागजात तो बरामद किया। साथ ही साथ घटना में शामिल सभी सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर हत्या में उपयोग किये गये तीन बाईक को भी बरामद किया. घटना के बाद व्यवसायी संगठन सड़क पर उतरकर पुलिस प्रशासन को तो कटघड़े में खड़ा कर रहे ही थे. राज्य सरकार पर भी तीखा हमला करने से विपक्षी दल भी लगे रहे. सारे दवाबों के वाबजूद पुलिस अनुसंधान में जुटी रही, ताकि कांड का उद्भेदन हो सके. आज अपर पुलिस अधीक्षक सह सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने पुलिस कारवाई का ब्यौरा दिया और गिरफ्तारी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने उनके ही नेतृत्व में विशेष टीम बनाई थी. जो जगह-जगह छापामारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरूआती दौड़ में सीसीटीवी के फुटेज और प्रारंभिक अनुसंधान में सुराग मिला कि मुख्य अपराधी देहरादून और दिल्ली में शरण लिये हुए है. पुख्ता जानकारी मिलने के बाद दरभंगा पुलिस की एक टीम देहरादून भेजी गई और वहां से रमेश सहनी को गिरफ्तार कर यहां लाया गया और उससे पूछ-ताछ के बाद विभिन्न थाना क्षेत्र में छापामारी कर अन्य 6 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने जानकारी दी कि गिरफ्तार लोगों पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं. जिसमें कई मामले संगेई धारा के तहत है. जिनलोगों की गिरफ्तारी हुई है, उसमें रमेश सहनी गोढ़ियारी का रहने वाला है. इनके विरूद्ध सिमरी थाना में कांड संख्या 34/08, 133/02, विशनपुर थाना कांड संख्या 67/12 दर्ज है. वहीं दूसरे अभियुक्त हैं मो. वसीहत, जो उर्दू बाजार, लहेरियासराय थाना क्षेत्र का रहने वाला है. तीसरे अभियुक्त हैं चंदन सिंह गोढ़ियारी थाना विशनपुर का रहने वाला है. मो. इरशाद अलीनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. मन्नु सिंह गोढ़ियारी का ही रहने वाला है. हरि सहनी मुस्तफापुर का रहने वाला है, जिसने लाईनर का काम किया था. सातवां अभियुक्त ललित शर्मा बीबी पाकर का रहने वाला है. यह हथियार सप्लायर था. इनलोगों के पास से घटना में व्यवसायी से लूटी गई बैग, चश्मा, दुकानदारी से संबंधित कागजात, लूट की 1 लाख 57 हजार राशि, 6 मोबाईल और कई सिम कार्ड के अलावा हत्या में व्यवहार किये गये तीन मोटरसाईकिल बरामद किया है. घटना 8 अगस्त 2016 को घटी थी. जहां व्यवसायी विनोद स्वाइका को बंगलागढ़ में गोली मारकर रूपये वाला बैग लूट लिया गया था. उनके भाई के फर्द बयान के आधार पर विश्वविद्यालय कांड संख्या- 187/16 दर्ज किया गया था. बाद में पारस अस्पताल में व्यवसायी की मौत हो गई थी.

Share

Leave a Reply