
दरभंगा से अपहृत इंजियरिंग के छात्र का शव पटना में मिला। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा से लापता एक इंजीनियरिंग के 31 वर्षीय छात्र शंकर कुमार झा के पुत्र ज्ञानवर्धन का शव आज पटना में मिला है। वह बीते छह अक्टूबर से लापता था। छात्र के पिता ने पहले से ही अपहरण व हत्या की आशंका की एफआइआर दर्ज करा रखी है। इसमें दिल्ली में पदस्थापित एक आइएफएस अधिकारी सहित कई लोगों को नामजद किया गया है।
एफआइआर के अनुसार शंकर की बहन की शादी उक्त आइएफएस अधिकारी ने तय हुई थी, लेकिन उसने एक करोड़ दहेज़ की मांग रखी तथा इतनी रकम नहीं मिलने के कारण शादी करने से इंकार कर दिया। इसे लेकर पहले से एक मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि पहले से चल रहे मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने के क्रम में छात्र का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है।
सूचना मिलते ही मृतक के माता पिता लहेरियासराय से पटना शव लाने केलिए पहुँच गए। गांधी मैदान थाने में प्रक्रिया पूरी करने के बाद पीएमसीएच से शव को लेकर दरभंगा लौटेंगे। मृतक के पिता ने उक्त आरोपी से खुद एवं पुत्र के जान का खतरा होने तक का आवेदन डीजीपी को भी जनवरी में ही देने की बात बताई है।

