
दरभंगा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पहली इनटच शाखा का उद्घाटन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पहली इनटच शाखा का उद्घाटन शहर के भठियारीसराय में किया जा चुका है। इसका उद्घाटन शनिवार को पटना मंडल के मुख्य महाप्रबंधक अजीत सूद ने किया। शशि कुमारी को शाखा प्रबंधक बनाया गया है। भारतीय स्टेट बैंक एशिया पेसिफिक क्षेत्र में इस तरह की की बैंकिग सुविधा देने वाला यह पहला बैंक है।
मौके पर सूद ने बताया कि इनटच शाखा ग्राहकों की सेवा अग्रीणी व बेहतर होगी। इस इनटच शाखा के माध्यम से 10 मिनट में बचत खाता खोल दिया जाएगा। वहीं तत्काल पर्सनलाइज्ड डेविट कार्ड जारी किया जा सकेगा।
ग्राहकों को विशेषज्ञों द्वारा सभी प्रकार की जानकारी दी जाएगी। जिस से इनटच शाखा में उन्हें कोई परेशानी व कठिनाई नहीं उठानी पड़ेगी।

