Home मुख्य दरभंगा जंक्शन पर शुरू हुई फ्री वाई फाई की सुविधा। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 30, 2016

दरभंगा जंक्शन पर शुरू हुई फ्री वाई फाई की सुविधा। Voice of Darbhanga

img_20161130_223026_561

दरभंगा: दरभंगा जंक्शन के यात्रियों के लिए बुधवार का दिन ख़ास रहा। घोषित योजना के तहत यहां वाई-फाई की सुविधा प्रदान कर दी गई। अब यहां यात्रियों को मुफ्त में इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इसकी शुरुआत होते ही दर्जनों युवाओं ने इसका लाभ लिया। यात्रियों ने एक-दूसरे को फोन पर इसकी सूचना दी।
दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के इंतजार में बैठे यात्रियों ने इसका ज्यादा लाभ लिया। स्टेशन के हर भाग में जाकर यात्रियों ने नेटवर्क की क्षमता को चेक किया। हर जगह नेट का सिग्नल मिला।
समस्तीपुर रेल मंडल के डीएसटीई अभिषेक कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले ही सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भी ट्विटर पर इसकी जानकारी आम यात्रियों को दी।

Share

Leave a Reply