
दरभंगा मेडिकल कॉलेज के छात्रों एवं स्थानीय लोगो में जमकर बवाल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा मेडिकल कालेज के छात्रों ने मेडिकल छात्रा के साथ स्थानीय लोगो द्वारा छेड़खानी का आरोप लगाते आज शाम हंगामा कर दिया। आक्रोशित मेडिकल कालेज के छात्रो ने हॉस्पिटल रोड को जाम कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करने का प्रयास किया।
वहीँ सूत्रों की माने तो रैगिंन को लेकर यह सारा घटना घटी है । नये सत्र में दरभंगा का कोई स्टूडेंट नामांकन लिया था जिनका आज रैगिन हुआ और वो इस बात को अपने घर पर जाकर बताया , जिसपे उसका परिजन कालेज आकार हंगामा किया तो अपनी बदनामी को छुपाने के लिए सीनियर छात्र ने छेड़खानी का आरोप लगाकर बबाल खड़ा कर दिया , उसी क्रम में दरभंगा ASP दिलनवाज अहमद मौके पर पहुंच कर उग्र छात्र को शांत कराया । वैसे जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले एक मेडिकल छात्रा के साथ छेड़खानी हुई थी ।

