Home Featured बाल विवाह से मुक्त होगा दरभंगा, सांसद ने किया वादा।
Featured - मुख्य - February 21, 2026

बाल विवाह से मुक्त होगा दरभंगा, सांसद ने किया वादा।

दरभंगा: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को समाहरणालय परिसर से बाल विवाह मुक्ति रथ को रवाना किया गया। इस रथ को दरभंगा के सांसद गोपापजी ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisement

मौके पर सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि भारत को बाल विवाह से मुक्त करना है। इसी के तहत जागरूकता केलिए इस रथ को रवाना किया गया है। यह रथ दरभंगा जिले के सभी प्रखंडो के पंचायतों एवं नगर परिषद तथा नगर पंचायतों में जाकर लोगो को जागरूक करेगा।

उन्होंने आमजनों से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

Advertisement
Share