Home मुख्य दरभंगा-मुजफ्फरपुर रेल लाईन निर्माण को लेकर आम बैठक। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 11, 2016

दरभंगा-मुजफ्फरपुर रेल लाईन निर्माण को लेकर आम बैठक। Voice of Darbhanga

img_20161211_190556_962

दरभंगा: दरभंगा – मुजफरपुर रेल लाइन निर्माण मोर्चा के बैनर तले आज तारालाही में एक आम बैठक की गयी जिसमे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित बुद्धिजीवी लोगो ने भाग लिया और निर्णय लिया गया कि रेल लाइन निर्माण को लेकर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। बैठक कर रहे लोगो का कहना था की सन 1997 में दरभंगा से मुजफरपुर रेल खंड का सर्वे हुआ। लेकिन सरकारी उदासीनता के कारण आज तक निर्माण के नाम पर एक टोकरी मिटटी भी नही पड़ा है। अगर यह रेल खंड अस्तित्व में आ जाता है तो दरभंगा – मुजफ्फरपुर की दूरी महज 49 किलोमीटर हो जायेयी जिसे लेकर हमलोगों ने कई बार रेल मंत्रालय से लेकर रेल मंत्री तक को पत्राचार किया लेकिन आश्वासन के आलावा हमलोगों को कुछ नही मिला। अगर यह रेल लाइन का निर्माण होता है तो मात्र 6 रेलवे स्टेशन तय कर मुजफ्फरपुर पहुँच जायेगेम इससे यात्रियों का समय के साथ साथ रुपया का भी बचत होगा।

Share

Leave a Reply