Home मुख्य दरभंगा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मुंबई में पीट पीट कर हत्या, लाश पहुँचते ही गांव में मातम। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 30, 2017

दरभंगा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मुंबई में पीट पीट कर हत्या, लाश पहुँचते ही गांव में मातम। Voice of Darbhanga

IMG_20170501_034448

दरभंगा: दरभंगा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहित साहनी की बीते शुक्रवार की रात मुम्बई गोकुलधाम सिकरी पारा में पीट पीट कर हत्या कर दी गई। रोहित दरभंगा के गौड़ाबौराम प्रखण्ड के ककरौली का रहने वाला था। हत्या की खबर गांव में पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोहित की शादी एक साल पहले ही निशा के साथ हुयी थी और और गर्ववती है। रोहित के पिता ने बताया की मेरे  बेटा का मुम्बई में किसी के साथ दुश्मनी नहीं था और वो अगले महीना पांच को गाँव आने वाला था और इससे पहले  कोई साजिश कर मेरे बेटा को मरवा दिया है। वही रोहित का शव गांव में पहुँचते ही पूरा गांव सनसनी फ़ैल गई सभी के आँखे नम हो गई।रोहित की माँ,पिता और पत्नी के आँखों से आंसू थम नही रहे थे। रविवार करीब 2 बजे लाश पटना से एंबुलेंस से राजकुमार सहनी के घर पहुंची। माहौल काफी गमगीन हो उठा। शव देख सबों की आंखें नम हो गईं। मां गंगा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। कलेजा पीट-पीटकर कर उनके मुख से एक ही आवाज निकल रही थी कि हमर बाबू के केना मार देलको हो भगवान। हमर बेटा क कि कसूर छलैय हो भगवान। मां की चीत्कार से हर कोई गमगीन था। विधवा निशि देवी पति का शव देखते ही बेहोश हो गई। उसकी जुबान से बोली नहीं निकल रही थी। होश आने पर पति के शव से लिपट कर फिर बेहोश हो जाती थी। बहन पुष्पा कुमारी, मामा बलराम सहनी, कन्हैया सहनी व मृतक के ससुर बुधन सहनी का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता राज कुमार सहनी धैर्य बांधे थे। लेकिन बेटे की अर्थी निकलते ही बिलख-बिलख कर रो पड़े। लोग ढांढस दे रहे थे लेकिन पिता का कलेजा दो टूक हो रहा था। घर के बगल में ही अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के पिता का कहना है कि साजिश के तहत मेरे बेटे की हत्या कर दी गई। यदि दुश्मनी ही थी तो हमें मार देता क्यों हमारे बेटे को मार IMG-20170430-WA0065दिया । मेरे बड़े बेटे की भी हत्या करवा देगा।उन्होंने बताया घटना से चार दिन पूर्व बेटे से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। मुझे रुपये की जरूरत होने पर मेरे खाते में रुपये भेज दिया था। मई में घर आने की बात कही थी। यहीं के लोगों ने सुपाड़ी देकर मेरे बेटे की हत्या करवा दी। पूर्व विधायक डॉ. इजहार अहमद ने मृतक के परिवार को घर जाकर सांत्वना दी। उन्होंने सरकार से मृतक के परिजनों को पांच लाख देने की मांग की है।

Share

Leave a Reply