Home मुख्य बेटी के ससुराल में फाँसी लगा कर आत्महत्या, अफवाहों का बाजार गर्म
मुख्य - August 25, 2016

बेटी के ससुराल में फाँसी लगा कर आत्महत्या, अफवाहों का बाजार गर्म

images (35)

दरभंगा: हनुमाननगर के मोरो थाना क्षेत्र के पटोरी गांव मे बुधवार को बेटी के ससुराल मे मधुबनी जिला के अरेड़ थाना अन्तर्गत परौल निवासी कमलेश ठाकुर 42वर्ष ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।इस दुखद घटना की सूचना मृतक के पिता नागेन्द्र ठाकुर को घरवालों ने देकर स्थानीय को खवड़ किया।घटना की सूचना पर पहूंची मोरो थाना की पुलिस ने घर का किवाड़ तोर कर छत के खूंटी से लटके कमलेश को उतारा तो मृत पाया गया।गरुबार की अहले सुबह बिशनपुर थानाध्यक्ष रुपक कुमार अंबुज,जिला से पुलिस निरीक्षक कुमार ब्रजेश की मौजूदगी मे मृत्यू समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर लाश को पोस्टमर्टम के लिए भेजा गया है।मृतक के पिता नागेन्द्र ठाकुर के आवेदन पर मोरो थाना मे यू.डी.केश नं.6/16 दर्ज कर पुलिस अनुसंधान शुरू की गई है। मृतक के पिता ने आवेदन मे घटना का कारण पारिवारिक तनाव बताया है।तथा इस घटना मे किसी की संलिप्तता से इंकार किया है। घटना के बारे मे कहा जाता है कि मृतक22अगस्त को ही समधियाना मे बुलावे पर पुजा देखने यहाँ आया था। 23 अगस्त की रात पुजा मे शरीक हुआ।तथा अकस्मात 24 अगस्त को धोती से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।बहरहाल इस घटना को लेकर गांव मे अफवाहों का बाजार गर्म है।

Share

Leave a Reply