
दिन दहाड़े बाइक पर सवार उचक्कों ने वृद्धा से छीने रुपये। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बढ़ते अपराध से अब बुजुर्ग भी नही बख्शे जा रहे हैं। आज दिन दहाड़े बहादुरपुर थानाक्षेत्र के खाजासराय महादेव मंदिर के निकट बाइक पर सवार दो उचक्कों ने 60 वर्षीय बेचन देवी को धक्का देकर 11 हज़ार रुपये छीन लिया और भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीयों लोगो ने बहादुरपुर ब्लॉक तक पीछा करने का प्रयास किया पर उच्चके भागने में सफल रहे। वृद्धा ने रोते हुए बताया कि ब्याज वाले को देने केलिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा की लहेरियासराय से पैसे की निकासी की थी।

