Home मुख्य बुनियादी सुविधाओं सहित विभिन्न मांगों को लेकर डीसीई के छात्रों ने किया हड़ताल। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 22, 2016

बुनियादी सुविधाओं सहित विभिन्न मांगों को लेकर डीसीई के छात्रों ने किया हड़ताल। Voice of Darbhanga

img_20161022_130751_100

दरभंगा: दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्र छात्राओं ने आज विभिन्न मांगों को कॉलेज के गेट के पास अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान कर बैठ गए हैं। छात्रों ने बताया कि अनुशासनिक नियम के नाम पर कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रो को मानसिक रूप से प्रतारित किया जाता है अतः इसको अविलम्ब हटाने, कॉलेज के गुणवत्तापूर्ण शिक्षक ,लैब,लैब इंस्ट्रक्टर, पूरा कैंपस (हॉस्टल तथा एकेडेमिक) wi-fi की व्यस्था अविलम्ब कराने, कॉलेज में ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की व्यस्था, कॉलेज में मेडिकल , एम्बुलेंस, नये एकेडमिक बिल्डिंग का निर्माण एवं पुराने एकेडमिक बिल्डिंग एवं लैब की मरम्मत कॉलेज की साफ- सफाई , राइडिंग रूम , ई-लाइब्रेरी, स्ट्रीट लाइट, वाटर कूलर की अविलम्ब व्यस्था, शिक्षक की बॉयोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने, बिहार के अन्य इंजीनियरिंग कॉलेज की तरह डीसीई में भी अविलम्ब बस की व्यस्था, पूरे एकेडमिक तथा हॉस्टल में बिजली सप्लाई के लिए जेनरेटर की व्यस्था करायी तथा कॉलेज में हुए घोटाले बाजी का उच्च स्तरीय जांच करा कर दोषी पर अविलम्ब करवाई, बिहार के अन्य इंजीनियरिंग कॉलेज की तरह प्रथम वर्ष के छात्रों को छात्रवृति के रूप में 15000 रु की राशि दरभंगा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग के छात्रों के अकाउंट में देने, कॉलेज के क्लास माइक बेंच डेस्क, टॉयलेट,ऑडिटोरियम ,कैंटीन कॉलेज में बैठने के लिए जगह का व्यस्था करने आदि प्रमुख मांगो को लेकर कई बार ध्यान आकृष्ट करवाने के बाद आज अनिश्चितकालीन हड़ताल किया गया है।
प्रदर्शन में कॉलेज के स्टूडेंट मुकुल राज, मो0 गुलफ़राज़, रोशन कुमार,पल्लवी राज, हनी राज, विकाश कुमार आदि साहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply