Home मुख्य डीडीसी ने दो कार्यपालक सहायकों को दिया एक्सीलेंस अवार्ड। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 23, 2016

डीडीसी ने दो कार्यपालक सहायकों को दिया एक्सीलेंस अवार्ड। Voice of Darbhanga

img-20161123-wa0141

दरभंगा: जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के द्वारा सदर प्रखंड दरभंगा में कार्यरत कार्यपालक सहायक मो इक़बाल अहमद एवं अल्ताफ मशूद को एक्सीलेंस इन परफॉरमेंस अवार्ड दरभंगा के उप-विकास आयुक्त विवेकानन्द झा के द्वारा पुरस्कृत किया गया है। उपरोक्त उपलब्धि पर आवास सहायक संघ ने बधाई देते हुए बताया कि इन दोनों कार्यपालक सहायकों ने दरभंगा जिला के पूरे 18 प्रखंडो में दरभंगा सदर प्रखंड का इंदिरा आवास ( आवास सॉफ्ट ) कार्य पूरी निष्ठां एवं ईमानदारी पूर्वक कार्यो का निष्पादन किया ।
इन्होंने अपूर्ण इंदिरा आवास को सःसमय आवास सॉफ्ट पर अपलोड किया। बिहार सरकार के दिशा निर्देश को पालन करते हुए इन्होंने सत्तर प्रतिसत डाटा को आवास सॉफ्ट पर अपलोड किया ।
इस अपूर्ण इंदिरा आवास को आवास सॉफ्ट पर पूर्ण कराने के लिए सदर प्रखंड के इन दोनों कार्यपालक सहायक को प्रखंड विकास पदाधिकारी गंगा सागर सिंह एवं सदर प्रखंड के सभी ग्रामीण आवास सहायक एवं ग्रामीण आवास लेखापाल ने साधुवाद दिया है।

Share

Leave a Reply