
हाविभौआर काण्ड में भाजपा नेता के गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिया धरना। Voice of Darbhanga
दरभंगा: लहेरियासराय स्थित धरना स्थल पर शनिवार इन्साफ मंच नामक एक बैनर तले करीब एक दर्जन भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने हावीभौआर में पिछले दिनों हुए घटना में दंगा भड़काने का आरोप लगाते हुए भाजपा के पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर एवं अन्य आरएसएस व भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी के समक्ष धरना दिया. धरने में पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर की गिरफ्तारी व कारवाई की मांग करते हुए हरपुर गांव के अल्पसंख्यकों के सुरक्षा की गांरटी दिए जाने की मांग की. धरना को संबोधित करते हुए इन्साफ मंच के संयोजक नेयाज अहमद ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने घटना को अंजाम दिया. अतः नेताओ पर मुकदमा दर्ज कराकर निर्दोषों को रिहा किया जाय। धरना में माले नेता बैद्यनाथ यादव, मो. फैयाज, मो. आजम, मो. गुड्डू, मो. सलीम आदि मौजूद थे. एक मात्र पत्र वरीय पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया.

