Home मुख्य भारत में लोकतंत्र काफी मजबूत : जिलाधिकारी। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 25, 2017

भारत में लोकतंत्र काफी मजबूत : जिलाधिकारी। Voice of Darbhanga

IMG_20170125_235050

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज यहां कहा कि विश्व का पहला लोकतंत्र वैशाली से शुरू हुआ था और आज विश्व में सबसे अच्छी शासन प्रणाली लोकतांत्रिक व्यवस्था को ही माना गया है. जिलाधिकारी आज डॉ. भीम राव अम्बेदकर सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हमारे देश के मतदाता समझदारी से बिना किसी दवाब आये अपने मत का प्रयोग निर्वाचन के दौरान करते हैं. दरभंगा के संबंध में उन्होंने कहा कि यहां 18 से 19 वर्ष के आयु के निर्वाचकों की संख्या 19 हजार 903 हो गई है. जबकि लिंग अनुपात 880 है. 2011 के जनगन्ना के अनुसार जिले में पुरूषों की संख्या 22 लाख 83 हजार 749 है. जबकि महिलाओं की संख्या 20 लाख 77 हजार 823 है. जिलाधिकारी ने कहा कि यहां के सभी मतदाताओं को फोटो-पहचान पत्र उपलब्ध करवा दिया गया है. कार्यक्रम की शुरूआत वरीय उप समाहर्ता रविन्द्र कुमार ने मतदाता एवं मतदान के संबंध में गीत प्रस्तुत कर किया और उसके बाद भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का संदेश सुनाया गया. कार्यक्रम का संचालन उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार मिश्र ने किया. कार्यक्रम में डीआरडीए के निदेशक नरेश झा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply