
बिजली विभाग की अनियमितता से लोगो में बढ़ता आक्रोश।

हायाघाट। जाहिद अनवर
बिजली विभाग की लगातार मनमानी और अनियमितता से लोगो में आक्रोश पनप रहा है और आम जनता धीरे धीरे आंदोलन का रूप धारण करने जा रही है। उपरोक्त बाते भाजपा के वरीय नेता सह किसान प्रकोष्ट के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी पतोर निवासी श्री कृपाशंकर मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग बिजली देने में ग्रामीण क्षेत्र दर्शाती है जिसका कोड DS1 करके अंकित होता है परंतु बिल लेने में शहरी क्षेत्र दर्शाता है जिसका कोड DS2 अंकित होता है। यदि बिल शहर वाला लिया जाता है तो बिजली ग्रामीण क्षेत्र वाला क्यों मिलता है। इसे बिजली विभाग की अनियमितता नहीं तो और क्या कहेंगे ? श्री मिश्र ने बताया कि यदि इस अनियमितता को जल्द ही दूर नहीं किया तो उग्र आंदोलन करेंगे। विदित हो की कुछ सप्ताह पहले राजद प्रखंड अध्यक्ष शमशाद रिज़वी ने भी बिल की समस्या को लेकर ज़िलाअधिकारी से मिलकर ज्ञापन देने की बात कही थी।

