
मुख्यमंत्री के सात निश्चय का मजाक बना रहा है बिजली विभाग! Voice of Darbhanga

दरभंगा (स0सू0): जहां एक तरफ मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजनाओं पर जिलाधिकारी द्वारा विभागों को सक्रिय रहने का निरंतर निर्देश दिए जा रहे है, वहीँ जाले पूर्वी पंचायत के कमलपुर एवं राघोपुर व जाले दक्षिणी के लक्ष्मीपुर गांव के सैकड़ों ग्रामीण, बिजली के अभाव में अंधेरे में जीने को विवश हैं।
हैरान करने वाली बात तो यह है कि बीते दो वर्ष पहले 2014 में ग्रामीणों ने बिजली विभाग द्वारा सेवा प्रदान करने के लिए रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया है ।लक्ष्मीपुर गांव के 45 व् कमलपुर राघोपुर गांव के लगभग 150 लोगों ने अपने अपने घरों में बिजली के लिये विभागीय रजिस्ट्रेशन करवा लिया है, परंतु स्थनीय जे0ई0 द्वारा बार बार आश्वाशन दिए जाने के बाद भी अबतक सेवा मुहैया नहीं कराई है। वर्ष 2015 में पुरे गांव में ठीकेदार द्वारा पोल खड़ा कर दिया गया है। परंतु इस पोल में अभी तक तार नहीं बिछाया गया है । इससे तंग आ कर स्थानीय जाले दक्षणी मुखिया राजदेव महतो व पूर्वी के मुखिया आलिया प्रवीण , राजद अकिलियत सेल के प्रखंड अध्यक्ष वली इमाम बेग उर्फ चमचम आदि के नेतृत्व में रविवार को बैठक कर स्थानीय लोगों आंदोलन करने की ठानी है। ग्रामीणों ने 2014 में बिजली की सुविधा के लिए दिए गए राशि का रशीद दिखाते हुए बताया कि जेई प्रदीप कुमार द्वारा विगत एक वर्ष से दस से पंद्रह दिन में कनेक्शन लगवाने का आश्वासन दे देकर टहलाया जाता रहा है। सांकेतिक रूप से रूपये की माँग भी की जा रही है। इस आलोक में हुए ग्रामीणों की बैठक में बिजली विभाग को चेतावनी दिया है कि अगर पंद्रह दिनों में भी विभागीय पहल नहीं किए जाने पर ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। बैठक में नंदू राय, अशोक कुमार राय , जौहर इमाम बेग, लक्ष्मी यादव, शिवनारायण चौधरी, रामचंद्र चौधरी, रामवृक्ष यादव, दिनेश यादव, पुकार यादव, राजदेव चौधरी, सीताराम साह सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

