Home मुख्य हीरा हत्याकांड का मुख्य आरोपी मोस्ट वांटेड कॉन्ट्रेक्ट किलर करतार सिंह आया पुलिस की गिरफ्त में।
मुख्य - August 29, 2016

हीरा हत्याकांड का मुख्य आरोपी मोस्ट वांटेड कॉन्ट्रेक्ट किलर करतार सिंह आया पुलिस की गिरफ्त में।

IMG-20160829-WA0013

दरभंगा। तुफैल अहमद
30 वर्ष वर्ष से अपराध की दुनिया में सक्रिय, कई आपराधिक मामले में संलिप्त और फरार चल रहे शातिर अपराधी करतार सिंह @ सरदार सिंह @ उस्ताद @ उपेंद्र सिंह ठाकुर को दरभंगा पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि अपराधी करतार सिंह का आपराधिक इतिहास बहुत ही पुराना है। 2008 में बिपिन सिंह के आत्म समर्पण के बाद से ही यह गिरोह का कमान संभाले हुआ था तथा मुख्यरूप से पैसे लेकर कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का काम किया करता था। ये अपराधी इतना शातिर था कि आज तक इसका पुलिस रिकॉर्ड में सही नाम व पता अंकित भी नहीं था और न ही पुलिस के पास इसका कोई फोटो था, जिस वजह से इसकी गिरफ़्तारी नहीं हो पा रही थी। उक्त अपराधी पर विभिन्न थानों में दर्ज़नो मामला दर्ज है, और सभी मामलो में पुलिस को इसकी तलाश थी। हीरा पासवान हत्या कांड में भी करतार सिंह मुख्य अभियुक्त पुलिस को इसकी तलाश थी। गुप्त सुचना के आधार पर नाटकीय ढंग से पुलिस ने करतार सिंह को मब्बी बस पड़ाव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से दो कार्बाइन, दो मैगज़ीन, एक देशी कट्टा, 9mm की 165 राउंड गोलियां, गोली 315 का नौ अदद, गोली 38 का एक अदद, एक चाकू, हथियार साफ़ करने का औज़ार, दो मोबाइल बरामद किया है। करतार सिंह की गिरफ़्तारी दरभंगा पुलिस की एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। करतार सिंह को गिरफ्तार करने वाली टीम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर दिलनवाज़ अहमद, मब्बी ओ0पी0 अधीक्षक कुंदन कुमार, पु0अ0नि0 टेक्निकल सेल दिलीप पाठक, सिपाही टेक्निकल सेल एवं विशेष टॉस्क फाॅर्स शामिल थे।

Share

Leave a Reply