
शिष्य संग गुरूजी शराब का सेवन करते मंदिर प्रांगण से गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा । पुलिस ने बहादुरपुर थाना ने डरहार शिव मंदिर बाबा टोल के समीप मंगलवार की देर रात शराब की चुस्की लेते हुए बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गाँव से दो लोगों को रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस ने रॉयल चैंलेंज की एक आधी भरी बोतल शराब चार मोबाइल, सिगरेट का पैकेट सहित तीन मोटरसाइकिल भी जब्त किया है। गिरफ्तार लोगों में से एक शिवा इंफोटेस कोचिंग का डायरेक्टर नन्दन कुमार दीप उर्फ दीपक पाठक, पिता-रामनारायण पाठक तथा दूसरे की पहचान अजीत पाठक पिता- अमोद पाठक के रूप में की गई है। अजीत पाठक दीपक के छात्र भी बताए जाते हैं। ये दोनों कुशेशवरस्थान प्रखंड के बेर गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में इन्होंने पुलिस को बताया कि आरएस टैंक के मुकेश मिश्रा और बाबू साहव कालोनी के आशुतोष झा भी साथ में थे। इन्हीं दोनों ने एक साजिश के तहत इन दोनों को पुलिस के हाथों पकड़वाया है। जबकि ये दोनों खुद वहां से फरार हो गए। बहादुरपुर थानाध्यक्ष देवानंद राउत ने बताया कि बीती रात पुलिस गस्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग डरहार शिव मंदिर स्थित पोखर के निकट एक सुनसान जगह पर दारू पी रहे हैं। छापेमारी के दौरान इन दोनों को रंगे हाथ शराब के साथ दबोचा गया। घटनास्थल पर तीन मोटरसाइकिल एक बिना नंबर के बजाज विक्रांत, दूसरी गाड़ी पैशन प्रो बीआर-7 ई 5394 एवं अपाची बीआर-8 यू 7361 को जब्त किया गया है। इन दोनों के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। जांच परीक्षण के दौरान दोंनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है।

