
जिला जदयू की बैठक में सामने आया आपसी अंतर्कलह! Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला जदयू की विस्तारित बैठक बुधवार को लहेरियासराय डाक बंगला परिसर में अध्यक्ष सुनील भारती की अध्यक्षता में हुई। हालांकि बैठक शुरू होते समय ही कथित रूप से जिलाध्यक्ष के विरोधी तेवर वाले कार्यकर्ताओं की सक्रियता भी दिखी और इसी कारण बैठक से पहले कार्यकर्ताओ में आपसी तू तू मैं मैं का माहौल भी दिखा। बड़ी मुश्किल से इस माहौल को संभालने के बाद बैठक की शुरुआत हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी रामेश्वर महतो ने कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री सात निश्चय कार्यक्रम व मद्य निषेध जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने एवं पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का आह्वान किया। विधायक शशि भूषण हजारी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। विकास कार्यों पर पूरी मुस्तैदी के साथ नजर रखें। साथ ही इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें। जिला अध्यक्ष सुनील भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री सात निश्चय कार्यक्रम से लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को अभियान के रूप में लें। इसका लाभ लोगों को दिलाएं। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए पंचायत स्तर पर 25-25 सक्रिय कार्यकर्ता बनाने पर बल दिया। बैठक को पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा, श्याम किशोर प्रधान, डॉ. राम मोहन झा, मो. तारा, तरूण कुमार मंडल, डॉ. मंजुर आलम, शंभू नाथ झा, गंगा प्रसाद ¨सह, डॉ. अशोक ¨सहअ, इशमत जहां, संजीव राय, रजनी महतो, राम प्रवेश राय, महेश महथा, अशोक ठाकुर सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया।

