
जिला ग्रामीण आवास सेवा संघ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध।

दरभंगा:सगासा बिहार के प्रदेश नेतृत्व द्वारा पूर्व में घोषित कार्यक्रम के आलोक में निर्धारित 30 – 31 अगस्त को सभी प्रखण्ड मुख्यालय पर बिभिन्न मांगों के आलोक में विरोध प्रकट करते हुए काला पट्टा लगा कर काम करने की घोषणा की गयी थी । उसी पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार दरभंगा जिला के सभी प्रखण्ड कार्यालय में आज प्रखण्ड अध्यक्ष के नेतृत्व में विरोध दर्ज़ करते हुए बांह पर काला पट्टा लगाकर कार्य निष्पादन किया गया । सभी प्रखण्ड अध्य्क्ष और सभी आवास कर्मी द्वारा जिला और प्रदेश नेतृत्व पर पूर्ण निष्ठा रखते हुए संघ में आस्था व्यक्त किया गया।। उपरोक्त जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने दी।

