Home Featured दरभंगा शहर जाममुक्त बनाने को डीएम का ऐलान: ऑटो-ई-रिक्शा के लिए नई पिकअप-ड्रॉप पॉइंट्स।
Featured - मुख्य - February 3, 2026

दरभंगा शहर जाममुक्त बनाने को डीएम का ऐलान: ऑटो-ई-रिक्शा के लिए नई पिकअप-ड्रॉप पॉइंट्स।

दरभंगा: सड़क सुरक्षा मजबूत करने, यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और शहर को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में ऑटो व ई-रिक्शा परिचालन पर बैठक हुई।

Advertisement

जिला परिवहन पदाधिकारी ने प्रस्तावित पिकअप बिंदु, ड्रॉप पॉइंट्स और चयनित रूटों की जानकारी दी।डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित रूट व पॉइंट्स का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को सुरक्षित व सुगम यातायात मिले।

Advertisement

एसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी ने यातायात सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए, कहा कि इससे जाम कम होगा और सड़क सुरक्षा बढ़ेगी।डीएम ने परिवहन पदाधिकारी को ऑटो-ई-रिक्शा का पंजीकरण कराने का आदेश दिया।

Advertisement

पंजीकरण 5 से 20 फरवरी तक चलेगा, जल्द विस्तृत दिशानिर्देश जारी होंगे। बैठक में एसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Advertisement
Share