जिलाधिकारी ने दिया तीन पैक्सों पर प्राथमिकी का आदेश।

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने वित्तीय वर्ष 2015-16 में धान अधिप्राप्ति को लेकर सीएमआर एसएफसी को नहीं भेजने को लेकर तीन पैक्सों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. जिलाधिकारी आज जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर रहे थे. जिला सहकारिता पदाधिकारी ने जानकारी दी कि तीन पैक्स जिनमें सिमरा नेहालपुर, ओझौल और कलिगांव है. इन्हें वित्तीय वर्ष 2015-16 में धान अधिप्राप्ति हेतु चेक द्वारा राशि दिया गया था. बावजूद अबतक एसएफसी में अब तक सीएमआर उपलब्ध नहीं कराया गया है. जिसके बाद जिलाधिकारी ने आज ही इन तीनों पैक्सों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया. वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त परिवाद पत्रों पर भी किये गये कार्या की भी समीक्षा की गई और अविलंब प्रतिवेदन भेजने का निदेश दिया गया. जिलाधिकारी ने मानवाधिकार आयोग से मिले पत्र को तत्काल निष्पादित करने का आदेश दिया. वहीं लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत प्राप्त प्रतिवेदन के निष्पादन में सदर अनुमंडल में कम कार्य होते देख उसमें तेजी लाने का निदेश दिया. बिरौल एवं बेनीपुर अनुमंडल ने तो प्रतिवेदन ही नहीं भेजा. उनसे स्पष्टीकरण पूछने का आदेश दिया.

