Home मुख्य जिलाधिकारी ने दिखाई स्वच्छता रथ को किया रवाना।
मुख्य - July 22, 2016

जिलाधिकारी ने दिखाई स्वच्छता रथ को किया रवाना।

FB_IMG_1469204248602

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार के पास से स्वच्छता रथ को झंडा दिखाकर रवाना किया. पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार यह रथ 15 अगस्त 2016 के पूर्व अलीनगर प्रखंड के नावानगर नरमा, बहेड़ी प्रखंड के सहरसा एवं केवटी प्रखंड के दिघियार पंचायत के प्रत्येक घरों में शौचालय बनाने हेतु प्रेरक की भूमिका अदा करेगी. जिनके पास शौचालय बनाने हेतु अपनी जमीन उपलब्ध होगी. उसे सरकार की ओर से कुल 12 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी, जो प्रचार के साथ-साथ सभी आवश्यक जानकारी एवं सहायता राशि नियमानुसार उपलब्ध करायेगी. इस कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्ड सदस्य प्रखंड समन्वयक एवं सीएलटीएस को पुरस्कृत किया जायेगा. पंचायत स्तर पर निगरानी समिति के द्वारा इसके कार्यकलापों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त विवेकानन्द झा, डीआरडीए निदेशक जेड. हसन, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

Share

Leave a Reply