
डीएमसीएच की लुंजपुंज व्यवस्था देख स्कूल संचालक ने बेहतर इलाज़ केलिए घायलो को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बेला पब्लिक स्कूल के बस दुर्घटना में घायल बच्चों एवं बस ड्राइवर की हालत अब खतरे से बाहर बतायी जा रही है। स्कूल के प्रिंसिपल डा0 बी0 के0 मिश्रा ने वॉइस ऑफ़ दरभंगा की खबर को देखने के बाद फ़ोन कर बताया कि 6 बच्चे और ड्राइवर डीएमसीएच में इलाजरत थे। उन्होंने वहाँ की लुंज पुंज व्यवस्था को देखते हुए प्राइमरी उपचार के बाद चार बच्चों एवं बस ड्राइवर को तत्काल पारस हॉस्पिटल में एडमिट करवाया जहाँ अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। दो बच्चे के हड्डी में फ्रेक्चर था जिसे ऑर्थो के विशेषज्ञ डा0 खेतान के निजी नर्सिंग में भेजवाया। डा0 मिश्रा ने बताया कि पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और घायलों के इलाज़ में किसी प्रकार की कोताही नही बरती जायेगी। स्कूल प्रशासन बेहतर से बेहतर इलाज़ केलिए हर संभव प्रयास को तत्पर है। उनके स्कूल के बच्चे और कर्मी उनकी जिम्मेवारी हैं। अतः वे स्वयं सुबह से सभी बच्चों एवं ड्राइवर के इलाज़ केलिए खड़े हैं और पूरी तरह स्वस्थ होने तक पूरा ख्याल रखेंगे।

