
Home मुख्य डीएमसीएच: रसीद काउंटर छोड़ मैडम मोबाइल में व्यस्त तो स्ट्रेचर बॉय सूटबूट में फरमा रहे आराम। Voice of Darbhanga
डीएमसीएच: रसीद काउंटर छोड़ मैडम मोबाइल में व्यस्त तो स्ट्रेचर बॉय सूटबूट में फरमा रहे आराम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मुख्यमंत्री के आगमन पर गंदगी के अम्बार केलिए विश्व प्रसिद्ध डीएमसीएच परिसर भी साफ़ सफाई में दिखा और कर्मी भी तत्पर दिखे। पर उनके जाते ही आज पुनः फिर वही हाल नजर आया। बेगूसराय पुलिस लाइन का एक जवान ट्रीटमेंट केलिए रेफर होकर डीएमसीएच पहुंचा तो पहले रसीद कटवाने कलिये काउंटर पर काफी इंतज़ार करना पड़ा क्योंकि मैडम काउंटर छोड़ कर टहल कर मोबाइल पर लम्बी बातचीत करने में व्यस्त दिखी। मजबूरी में जब रसीद काटी तो झुंझलाहट में रेफर रसीद देने के वाबजूद नाम गलत कर दिया। हवलदार भोला पासवान को हवलदार पासवान बना दिया। इसके बाद जब स्ट्रेचर खींचने की बारी आई तो स्ट्रेचर बॉय सूटबूट लगा कर आराम फरमा रहे थे तो परिजन को खुद स्ट्रेचर खींचना पड़ा। ऐसी हालत देख कर परिजनों ने कहा कि अब यहां इलाज़ कैसा होगा, यह भगवान् भरोसे ही है।

