Home मुख्य रणक्षेत्र बना डीएमसीएच, नर्सेज क्वाटर खाली कराने में झेलना पड़ा आक्रोश।
मुख्य - August 27, 2016

रणक्षेत्र बना डीएमसीएच, नर्सेज क्वाटर खाली कराने में झेलना पड़ा आक्रोश।

IMG_20160828_021505_885

दरभंगा। ए जिलानी

पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर एक बार फिर से दरभंगा पुलिस डीएमसीएच के नर्स होस्टल को खाली कराने पहुंची, जहां उसे नर्सो का भारी आक्रोश झेलना पड़ा. नर्स किसी भी स्थिति में क्वाटर खाली करने के लिए तैयार नहीं थी. बड़ी तादात में दरभंगा पुलिस के जवान और महिला पुलिस मौके पर मौजूद थी. सनद रहे कि पूर्व में भी क्वाटर को कई बार खाली कराया गया था. लेकिन दोबारा इन पर कब्जा जमा लिया गया. जिसको लेकर उच्च न्यायालय ने कड़ा आदेश जिला प्रशासन को दिया था. जिसके आलोक में आज क्वाटर के सभी कमरों को खाली करा लेने का दावा जिला प्रशासन की तरफ से किया गया है. महिला पुलिस को सभी नर्सो को बाहर निकालने के लिए लगाया गया था. कई जगहों पर हाथा-पाई की भी नौवत आई. नर्सो को महिला पुलिस के द्वारा खींचकर बाहर निकाला गया, जिसमें कई नर्से बेहोश भी हो गई. इधर उनके कमड़े से बड़ी तादात में सरकारी सामान भी निकले हैं, जिनमें एक्सट्रोलॉजर बॉक्स, टेबुल, कुर्सी, बेड भी पुलिस के हाथ लगे, जिस पर अधिकारियों का कहना है कि उन पर सरकारी सम्पत्ति रखने के आरोप में मुकदमा भी किया जायेगा. आज सुबह में ही जैसे ही कमरा खाली कराने की बात नर्सो तक पहुंची, तो कई नर्सो ने कमरे को बंद कर वहां से चली गई. जिसके बाद जिला प्रशासन ने कमरों के ताला को तोड़कर सामान बाहर निकाला और दूसरा ताला लगाकर उसे शील कर दिया. सुबह से पूरा डीएमसीएच पुलिस छावनी में तब्दील था. नर्सो का यह आरोप था कि वह अभी डीएमसीएच में ही कार्यरत हैं. ऐसे में उन्हें नहीं हटाया जाना चाहिए. इधर अधिकारी माननीय उच्च न्यायालय का हवाला देते हुए क्वाटर खाली कराने की बात कर रहे है.

Share

Leave a Reply