Home Featured डीएम का सीएचसी बहादुरपुर निरीक्षण: मरीजों को बेहतर सुविधा दें, हर्बल गार्डन को और आकर्षक बनाएं।
Featured - मुख्य - 4 weeks ago

डीएम का सीएचसी बहादुरपुर निरीक्षण: मरीजों को बेहतर सुविधा दें, हर्बल गार्डन को और आकर्षक बनाएं।

दरभंगा: डीएम कौशल कुमार ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहादुरपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सीय सेवाओं, व्यवस्थाओं व स्वास्थ्य योजनाओं की गहन समीक्षा की।

Advertisement

प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच का अवलोकन कर डीएम ने चिकित्सीय परामर्श, जांच व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “सभी रोगियों को सम्मान के साथ आधारभूत सुविधाएं व बेहतर चिकित्सा दें।” उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तारिक मंजर व स्वास्थ्य प्रबंधक रेवती रमण प्रसाद को सेवाओं को सुचारु बनाने के दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र परिसर के हर्बल गार्डन का अवलोकन कर इसके सौंदर्यीकरण व रखरखाव बेहतर करने को कहा।

Advertisement

निरीक्षण में जिला लेखा प्रबंधक बसंत कुमार झा, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक रवि रंजन, प्रखंड लेखा प्रबंधक शिव भोला शंकर, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक विजय प्रकाश, काउंसलर सौरभ कुमार, रीना कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Share