
Home Featured रैयाम चीनी मिल के पुनर्विकास के लिए डीएम की समीक्षा बैठक, भूमि मापी व डीपीआर पर निर्देश।
रैयाम चीनी मिल के पुनर्विकास के लिए डीएम की समीक्षा बैठक, भूमि मापी व डीपीआर पर निर्देश।
दरभंगा: जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में रैयाम चीनी मिल के पुनः स्थापन से जुड़े मुद्दों पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।जिला गन्ना पदाधिकारी ने मिल से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

डीएम ने अपर समाहर्ता (राजस्व) को मिल की भूमि की विधिवत मापी कराने का निर्देश दिया। साथ ही, केन फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए, ताकि नई चीनी मिल के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) बन सके।उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, जिससे मिल के पुनर्विकास की दिशा में ठोस प्रगति हो सके।

बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, जिला गन्ना अधिकारी पुष्कर राज, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

